
रायगढ़: चुनाव संचालक जगन्नाथ पाणिग्राही, श्रीकांत सोमावार,कैलाश चंद्रवंशी,ऋषि सिंह के मार्गदर्शन में मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही के साथ सभी जोन प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी,संयोजक व सह संयोजक,सभी बूथ अध्यक्ष तथा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल सरिया में 8622 मतों के बढ़त के साथ विराट जीत हासिल की है।
प्रचंड जनादेश के बाद महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने बहुमूल्य आशीर्वाद देने के लिए देवतुल्य जनता का अभिनंदन करते हुए कहा है कि ये जीत प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता और आत्मीय जनता की जीत है।
श्री पटेल ने किसानों,युवाओं और माताओं का वंदन करते हुए बताया कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वो है मोदी जी की गारंटी।
उन्होंने रायगढ़ में ऐतिहासिक चुनाव परिणाम के बारे में बतलाते हुए कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि रायगढ़ विधानसभा में जनता ने कांग्रेस के गुण्डाराज,कमीशनखोरी,भ्रष्टाचार के खिलाफ सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपना समर्थन दिया है।
चूड़ामणि पटेल ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि जनभावनाओं के अनुरूप ओपी चौधरी जी अपने कर्तव्य और अधिकारों का जनहित में उपयोग करेंगे और क्षेत्र की भलाई के लिए निरंतर काम करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता के हर सुख दु:ख में साथ खड़े होकर वे अपनी हर जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करेंगे और मजबूत विकसित रायगढ़ के नवनिर्माण का आधार बनकर रायगढ़ की विकास यात्रा में कीर्तिमान स्थापित करते हुए अमिट छाप छोड़ेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधानसभा में पांच साल बाद भारतीय जनता की वापसी हुई है।
यहां हर दिल के करीब ओपी चौधरी ने अब तक की इतिहास में सबसे बड़ी अंतराल 64443 मतों से कांग्रेस के प्रकाश नायक को पटखनी दी है।
बता दें कि रायगढ़ विधानसभा से ओपी चौधरी को कुल 128142 मत प्राप्त हुए हैं।
लिहाजा विधायक के रूप में चुने जाने के पश्चात् ओपी चौधरी के प्रति अब लोगों की उम्मीदें काफी हद तक और अधिक बढ़ने लगी है।






