राजनीतिसामाजिक

भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं का सर्वाधिक हित- नंदनी वर्मा

सारंगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा ने प्रेस के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा जारी किये गए घोषणा पत्र में प्रदेश की महिलाओं के लिए सर्वाधिक हितों को ध्यान में रखा गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अगुआई में पहले भी महिलाओं को अपना सम्मान मिलते रहा है। भाजपा के द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र में भी महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। नरेन्द्र मोदी जी की सरकार वैसे तो सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखती है लेकिन सर्वाधिक ध्यान वह महिला शक्तियों का रखती है। भाजपा के द्वारा जारी संकल्प पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी अपने पारिवारिक स्थिति को सदृढ कर सकेंगी। सभी को जानकारी है कि कांग्रेस के कार्यकाल मंे महिलाओं के खिलाफ अपराध में बेतहाशाी वृद्धि हुई है। प्रदेश में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की संख्या दर 41.5 प्रतिशत से बढ़कर 51.5 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में महिला स्व सहायता समुह की महिलाओं को कांग्रेस ने भुगतान ही नही किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नही बेचा है। वहीं भाजपा के द्वारा 12000 रूपए सभी वर्ग के विवाहित महिलाओं को देने का वादा किया गया है। वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार ने 35 लाख से अधिक महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया है। मिशन इंन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण में विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत 2023 तक 207369 गर्भवती महिलाओं को और 122806 स्तनपान कराने वाली माताओं को लाभांवित किया। संकल्प पत्र में गरीब परिवार की महिलाओं को मात्र 500 रूपए में गैस सलेण्डर देने का वायदा भी किया गया है। ऐसी दर्जनों घोषणाएं भाजपा के द्वारा महिलाओं के हित में की गई हैं। कुल मिलाकर भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उक्त बातंे प्रेस के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा के द्वारा कही गई। नंदनी वर्मा ने आगे कहा कि विधानसभा के इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी सारधन चौहान प्रचण्ड मतों से जीतकर विधायक बनेगी साथ ही साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button