राजनीतिशिक्षासंगठनसामाजिक

आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल से हस्ताक्षर की माँग को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान शुरू,Nsui और युवा कांग्रेस को मिल रहा छात्रों का भरपूर समर्थन

सरिया:- आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने से नाराज एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। जिसे लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सरिया के शास. नवीन कॉलेज, पूर्वांचल कॉलेज, उकिया देवी कॉलेज, आईटीआई, शास. कन्या एवं बालक हा से स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर आरक्षण विधेयक के बारे में बताते हुए समर्थन माँगा। जिस पर सभी विद्यार्थियों ने 1500 पोस्टकार्डों पर हस्ताक्षर कर अपनी व्यथा लिखी । जिला एनएसयूआई रायगढ़ के उपाध्यक्ष नितिन पाणिग्राही ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक लाया गया है जिस पर आज लगभग डेढ़ महीने बाद भी राज्यपाल महोदया हस्ताक्षर नही कर रही है इसी कारण एनएसयूआई और युवा कांग्रेस आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने की माँग का यह अभियान चला रही है । सभी पोस्टकार्ड को संग्रहित करके राजभवन भेजा जाएगा। युवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रितम पंडा के अनुसार अगर राज्यपाल महोदया विधेयक का अनुमोदन नही करती है तो संगठन के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । एनएसयूआई महासचिव रोशन पटेल और उपाध्यक्ष सुमित पटेल के अनुसार विगत 2 दिसंबर से आरक्षण विधेयक राजभवन में लंबित है। इस विधेयक में एसटी 32% , एससी 13%, ओबीसी 27%, ईडब्लूएस 4% आरक्षण व्यवस्था है। इस प्रकार विधेयक लंबित रखना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस अभियान के दौरान नितिन पाणिग्राही, शुभम स्वर्णकार, रोशन पटेल, सुमित पटेल, प्रितम पंडा, लोकेश पाव, समीर चौहान, निखिल डनसेना, गगन, तुषार, आदित्य और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button