
खरसिया : काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित वार्षिक अधिवेशन लखीराम ऑडिटोरियम खरसिया में आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
आयोजन में ‘काव्य कलश वार्षिकांक 2023’ पत्रिका का विमोचन, सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
24 दिसम्बर 2023 रविवार को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में कार्यक्रम के प्रथम सत्र की विशिष्ट अतिथि श्रीमती नयना गवेल जी (प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस) एवं श्री शिवम सिंघानिया जी (उप संचालक-श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल, पचरी) एवं अन्य अतिथिगण रहे। अध्यक्षता माननीय सुनील शर्मा जी (अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद, खरसिया) द्वारा किया गया।
आमंत्रित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मॉं शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरस्वती वंदना प्रीति रात्रे एवं राजकीय गीत पुरूषोत्तम गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों के स्वागत अभिनंदन के पश्चात बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियॉं दी गईं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम काव्य कलश वार्षिकांक पत्रिका का विमोचन किया गया तत्पश्चात गुरू घासीदास जयंती राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही प्रतियोगिता के निर्णायकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आभार प्रदर्शन मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर द्वारा एवं संचालन मंच के उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री बंशी अग्रवाल जी (संरक्षक, प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन, साहित्यकार), विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजकिशोर नायक जी (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं श्रीमती मंजूश्री “पुष्प” कारेमोरे (राष्ट्रीय कवयित्री, समाज सेविका, शिक्षिका, नागपुर) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल जी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, काव्य कलश मंच) द्वारा की गई।
इस सत्र में विभिन्न विभूतियों को काव्य कलश सम्मान प्रदान किया गया जिसमें काव्य कलश साहित्य रत्न सम्मान श्री दिलीप गुप्ता जी घरघोड़ा एवं श्री शशिभूषण स्नेही जी बिलाईगढ़, काव्य कलश शिक्षा दूत सम्मान श्री श्याम वर्ल्ड स्कूल पचरी बिलाईगढ़, काव्य कलश समाज गौरव सम्मान श्री राकेश केशरवानी खरसिया एवं सुश्री संतोषी यादव रायगढ़, काव्य कलश रत्न सम्मान श्री सत्यनारायण बरेठ डभरा एवं श्री मुकेश जांगड़े बेमेतरा, काव्य कलश कर्णधार सम्मान श्री वेदराम चौहान जी पेलमा एवं श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल खरसिया का सम्मान हुआ।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आभार प्रदर्शन मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता द्वारा एवं संचालन मंच के संरक्षक जमुना प्रसाद चौहान द्वारा किया गया।
तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री महावीर अग्रवाल जी (संयोजक, छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच, समाज सेवक), विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप साहू जी (विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ. बृजभूषण द्विवेदी जी (संचालक, जगरानी देवी महा. वि. विंध्य अवार्ड ज्यूरी कमेटी मुम्बई ब्रांड एम्बेरडर) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में साहित्यकारों को उपनाम सम्मान प्रदान किया गया साथ ही विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन का संचालन वेदराम चौहान, तिलक तनोदी, विनोद डडसेना, नेहा ठेठवार एवं संतोष मिरी द्वारा किया गया।
अंतिम सत्र में वायलिन वादक श्री मुकेश कुमार जांगड़े, बेमेतरा द्वारा वायलिन की शानदार प्रस्तुति दी गई।
तृतीय सत्र का आभार प्रदर्शन मंच के संस्थापक पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा एवं संचालन मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, जमुना प्रसाद चौहान, राकेश नारायण बंजारे, महेंद्र राठौर,सुखदेव राठिया, हरप्रसाद ढेंढ़े, लखन लाल राठौर, वेदराम चौहान, तिलक तनौदी, संतोष मिरी, लोकनाथ ताण्डेय, विनोद कुमार डड़सेना, लीलाधर कुम्हार, महेत्तर लाल देवांगन, संतराम कुम्हार, गुलशन खम्हारी, प्रीति रात्रे, नेहा ठेठवार, केशिका साहू, पायल राउत, मुकेश जांगड़े, अजय अमृतांशु, आशा मेहर, रामनाथ साहू, श्याम नारायण श्रीवास्तव, अरविन्द सोनी, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार श्रवण, केदारनाथ स्वर्णकार, जीवनदास मानिकपुरी, कामिनी प्रधान, सुरेंद्र कुमार रात्रे, सोनू बरेठ, अनुराधा शर्मा, संतोष पैंकरा, हेमंत कुमार साहू, कन्हैया लाल गुप्ता, उर्मिला सिदार, पूर्णिमा चौधरी, मुकेश कुमार उइके, संजय कुमार उइके, सरोज साव, ज्योति सिदार, कुसुम जैन, सोनिया सोनी, जयंती खम्हारी, ज्योति महिलांगे, मीना भारद्वाज, विवेक भट्ट, विनोद कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार केंवट, नीलकंठ गुप्ता, जीतेन्द्र कुमार वैष्णव, कवि राकेश्वर वैष्णव, शनि कुमार लहरे (पत्रकार), पूजा जायसवाल (पत्रकार), जयप्रकाश डनसेना (पत्रकार) एवं विभिन्न जिलों से पधारे साहित्यकार उपस्थित रहे।






