
डोंगरीपाली/छत्तीसगढ़ उड़ीसा के सीमांत पर बसा गांव आमापाली में आज विगत 05 वर्षों से स्व.हेलेना नंद (शिक्षिका)के स्मृति में अंत राज्यीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।युवाओं और क्षेत्र में यह प्रतियोगिता बहुत ही सराहनीय है।यह क्रिकेट मैच छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच रोमांचक रहा।दोनों राज्य के 32 टीम ने भागीदारी लेकर खेल को सफल बनायें अंतिम दिवस में कदलिसरार,जामदलखा, रक्सा ग्रीनजल,के मध्य सेमीफाइनल मैच खेला गया।जिसमें छत्तीसगढ़ की रक्सा व उड़ीसा के ग्रीनजाल के मध्य फाइनल मैच खेला गया। उड़ीसा ने फाइनल पर कब्जा जमा लिया।यह मैच 8 ओवर का खेला गया जिसमें 91 रनों का लक्ष्य ग्रीनजल ने रक्सा को दिया।जो लक्ष्य का पीछा करते हुये 8 ओवर में रक्सा ने 72 रन मात्र बना पाई।और यह मैच उड़ीसा के ग्रीनजल टीम विनर बन गई और मैच पर कब्जा जमा लिया।यह मैच का प्रथम पुरस्कार हेलेना मेमोरियल क्रिकेट क्लब की ओर से शील्ड व 15001 रुपये नगद,द्वितीय पुरुस्कार शील्ड व 7001 रुपये पुलिस थाना डोंगरीपाली थाना प्रभारी अजित बैक की सौजन्या से रहा।और जिसमे फाइनल में मैन ऑफ द मैच ग्रीनजल के गोकुल और मैन ऑफ द सीरीज रक्सा के कृष्णा को मिला।फाइनल मैच कार्यक्रम में सुभाष चौहान प्रदेशाध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण संघ,गोपाल बाघे प्रवक्ता जिला कांग्रेस,,रामकुमार मानिकपुरी पुलिस थाना डोंगरीपाली,संस्थापक संकीर्तन नंद,जिला उपाध्यक्ष विशिकेशन चौहान,किशोर नंद सरपंच उमेश प्रधान, बिनोद सोना,अतिथि रहे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बेदराम पटेल,नारायण बंजारा,देवप्रसाद पटेल,,पालेश्वर नंद,कप्तान गौतम बरिहा, उपकप्तान रौशन पटेल,अम्पायर सहदेव बंजारा,आशीष नंद,विशेष बंजारा अभिषेक नंद,परसराम नंद,लोचन नंद,किशन बंजारा, बिजय चौहान, सुकान्त बंजारा,राकेश बंजारा,जयदेव बंजारा,बसंत,आकाश चौहान,गंगाराम,दिलीप ,सूरज,शत्रुघन,धनु,घन, पुष्पराज,प्रेमराज,संदीप,बिक्की बंजारा,संतराम,बासुदेव,की अहम भूमिका रहा।ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। विशेष रूप से रंजीत बरिहा एवम सुभाष बाबा ने कार्यक्रम की संचालन किया।






