
ऐसा मौका न पहले कभी आया न कभी आयेगा
बरमकेला। 22 जनवरी 2024 सोमवार का दिन पूरे विश्व के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा।क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम का अयोध्या में नवनिर्मित भब्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा।
इस ऐतिहासिक और पावन अवसर पर न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं में जश्न का माहौल है।हर कोई इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटा हुआ है।ऐसे में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा भी अपने सदस्यों से अपील किया गया है।इस सम्बन्ध में चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने सभी सदस्यों और लोगों से निवेदन किया है कि 22 जनवरी 2024 को दीप वंदन के नाम से 21 दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनावें और पुण्य का भागी बनें।साथ ही अतिथि देवो भवः के अनुसरण में सभी ग्राहकों का स्वागत वंदन करें।
श्री रतन शर्मा ने कहा कि 500 साल बाद साल में दो बार दीपावली मनाने का मौका मिला है।यह हम सब हिंदुओं के लिए बहुत ही गर्व का विषय है।भगवान श्रीराम की कृपा से हमें यह पुण्य का अवसर मिला है।इसलिये पुरे हर्षोउल्लास के साथ भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार बनाएं।जीवन में ऐसा अवसर न पहले कभी आया है न आयेगा।उन्होंने कहा कि पूरे दिन किसी को जब अभिवादन करेंगे तो जय श्रीराम बोलें।






