
सरिया:- अयोध्या श्री रामलला के नवनिर्मित मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर बरपाली के चौहान समाज के द्वारा डीपापारा बरपाली मे ही स्थित श्री राम मंदिर मे संध्या बेला पर शोभायात्रा एवं नाम कीर्तन कर दीपदान का आयोजन किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासीयों ने बहुत श्रद्धा से सम्मिलित हो श्रीराम जी के चरण वन्दना की।

इसी क्रम मे रात्रि काल मे जागरण का आयोजन किया गया जिसमें अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। प्रातः काल से ही गाँव मे हर्षोल्लास का माहौल था बरपाली गाँव के सभी छोटे बडे मंदिरों मे पुजा का आयोजन किया गया था।






