
पुसौर: दिनांक – 24/01/2024 समय – 11बजे से 05 बजे तक विवेकानंद वैकल्पिक चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ एवं आरोग्य भारती जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के रोगियों को चिकित्सा परामर्श और उपलब्ध उपचार सुविधा दी जाएगी। उक्त चिकित्सा शिविर में डॉ हेमंत कुमार स्वर्णकार, डॉ पवन सोनी, डॉ अतुल स्वर्णकार, डॉ संजय पटेल, डॉ धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ दिनेश चौहान, डॉ सुनील यादव, डॉ गंगाधर बेहरा,जुनियर डॉ बोधी लाल साव, डॉ अर्चना यादव, डॉ रूबी चौहान, डॉ कविता पटेल, डॉ कल्याणी बरेठ, डॉ मनीषा दुबे, डॉ मुखर्जी, शामिल होंगे। शिविर में दंत रोग, मनोरोग, तंत्रिका रोग,उदर रोग, नेत्र रोग, एवं अन्य रोगों की चिकित्सा होगी। अतः अधिक से अधिक संख्या में पधारकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। शिविर के आयोजन पर सहयोग भूतपूर्व सरपंच श्री लोमस पटेल द्वारा जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है।






