
बरमकेला:- श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लेंधरा के राधा माधव मंदिर में विकासखंड स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया था।


जिसमें मुख्य रूप से सभी ने भगवान श्री राम भगवान की पूजा अर्चना कर अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम भी सभी को दिखाया गया तथा मानस मंडली के द्वारा मानस गायन कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में राम मंदिर, भगवान श्री राम, ओम आदि का रंगोली भी बनाया गया और मां गंगा जी का आरती कर दीपदान, दीपोत्सव तथा 2100 दिया जलाकर पूरे मंदिर प्रांगण को दीपो से जगमगाया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि रामकृष्ण नायक, भूतनाथ पटेल, चक्रधर पटेल, दयाराम चौधरी, विलास सारथी, कन्हैया लाल सारथी, सरपंच नित्यानंद पटेल, जनपद सीईओ सुश्री प्रज्ञा यादव बीईओ नरेश चौहान,प्राचार्य राजकुमार पटेल एवं अन्य सभी पंचायत सचिव जनपद पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।








