राजनीतिसंगठनसामाजिक

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक का प्रथम प्रवास के दौरान कोसीर/केडार मंडल में युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

सारंगढ़:- नवगठित जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रथम जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक का प्रथम प्रवास के दौरान कोसीर/केडार मंडल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सारंगढ़ विधानसभा के ग्राम कोसीर मंडल में युवा मोर्चा के साथियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जी का प्रथम प्रवास के दौरान माल्यार्पण एवं आतिशबाजी नारेबाजी के साथ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया इस बीच कोसीर मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफ़ी जोश उमंग देखने को मिली ज़ब युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जी को अपने बीच पाकर इस दौरान बाईक रैली के साथ से जिलाध्यक्ष जी को पंडाल तक ले जा गया जहाँ पर अन्य और कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया |

और इस दौरान जिलाध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर परिचय लिया और कार्यकर्ताओं को उदबोधन स्वरूप मार्गदर्शन किए।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के साथ ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, हरीनाथ खुटे, कमल सिदार, देव कुमारी लहरे, अरविंद खटकर, राजा गुप्ता, मनोज लहरे, सुखराम अनंत, विशु शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, दीपक साहू, डोरीलाल चंद्रा, ईश्वर साहू व बरमकेला मंडल से एवं सरिया मंडल से युवा मोर्चा के साथीगण राजकिशोर पटेल जयकिशन पटेल, आशीष चौहान, अमन शर्मा,जागेश चौहान,फ्रेश कुमार डनसेना, विजय कुमार एक्का,सुनील सिदार जीतराम चौहान,अशोक पटेल, एस के प्रधान एवं अन्य साथीगण शामिल रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button