
बरमकेला: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वच्छ अभियान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत देवभूमि देवगांव के तालाब में शनिवार को परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के तत्वाधान में सुबह सुबह साफ-सफाई किया गया।

तत्पश्चात हाई स्कूल का निरीक्षण कर जर्जर भवन को जल्द सुधार करने आदेशित किया। तो वही नवजात शिशु को किट भी वितरित किया।

तथा हाई स्कूल के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर सभी छात्र-छात्राओं और पालकों को मोटिवेट किया और लोगो को स्वच्छता के लिए सपथ दिलाकर सफाई व्यवस्था के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान से जनमानस द्वारा जिला प्रशासन के कार्यों की काफी तारीफ व सराहना कर इस अभियान में काफी लोग जुड़ रहे है।

बरमकेला ब्लाक के देवभूमि देवगांव के तालाब परिसर का साफ-सफाई परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में किया गया। चौहान जी ने बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हर ग्राम पंचायत में हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के लोगो को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित कर पूरे जिले में सफाई अभियान चलाना हमारा मूल उद्देश्य रहेगा।







