Uncategorized

जिला काँग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के पोखराज डनसेना बने जिला सोशल मीडिया प्रभारी

रायगढ़: आगामी संगठनात्मक चुनौतियों और सोशल मीडिया के रणक्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। अपनी आक्रामक कार्यशैली और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही पोखराज डनसेना को रायगढ़ जिले (ग्रामीण) का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​पोखराज डनसेना की यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू द्वारा की गई है। इस नियुक्ति के बाद से ही जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि पोखराज की सक्रियता से सोशल मीडिया पर कांग्रेस का पक्ष और भी मजबूती से गूंजेगा।


​गौरतलब है कि पोखराज डनसेना पूर्व शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के बेहद करीबी और विश्वसनीय माने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के आईटी सेल प्रभारी के रूप में अपनी धाक जमाई थी। उनकी आक्रामक कार्यशैली और विरोधियों के दुष्प्रचार को ध्वस्त करने की क्षमता को देखते हुए ही उन्हें अब पूरे जिले की कमान सौंपी गई है।
पोखराज अपनी ‘बब्बर शेर’ वाली छवि के लिए जाने जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में माहिर हैं। वहीं खरसिया में आईटी सेल के सफल संचालन का अनुभव अब पूरे रायगढ़ जिले को मिलेगा।
​ डिजिटल युग में सोशल मीडिया ही मुख्य युद्ध का मैदान है, और पोखराज जैसे ऊर्जावान नेता की नियुक्ति कांग्रेस के डिजिटल किले को अभेद्य बनाएगी।
​पोखराज डनसेना की इस नियुक्ति पर रायगढ़ जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button