
बरमकेला:- युवा हास्य कवि कमलेश यादव ‘धाकड़ ‘ के संयोजन व संचालन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली के एनएसएस कैंप जोगनी पाली में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत 17 दिसंबर 2024 को प्राचार्य श्री उग्रसेन चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता मालाकार जी के सहयोग एवं श्री डोलामणी मालाकार जी के नेतृत्व में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
हिंदी व्याख्याता आ डोलामणी मालाकार जी ने सधे हुए शब्दों में सभी कवियों का परिचय, स्थानग्रहण व स्वागत कराया।
कवि सम्मेलन में युवा हास्य कवि कमलेश यादव ‘धाकड़ ‘ ने शानदार संचालन करते हुए खूब समा बांधा वहीं प्रथम कवि के रूप में बरमकेला के सुप्रसिद्ध ओज कवि आ साखी गोपाल पंडा जी ने खूब समा बांधा और उनकी तिरंगे गीत पर श्रोता खूब झूमें। द्वितीय कवि के रूप में हास्य व्यंग्य के बड़े कवि छंदगुरु आ तेजराम नायक ‘तेज ‘ जी ने हास्य व्यंग से खूब हंसाया खूब गुदगुदाया वहीं श्रृंगार की सुप्रसिद्ध कवयित्री आ पूर्णिमा चौधरी पिंकी ने प्रेम की मनमोहक पंक्तियों से सबका मनमोह लिया। युवा ओजस्वी ओज कवि आ गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न ‘ के देश प्रेम, बेटियों व नारी उत्थान के ओजस्वी काव्यपाठ से श्रोताओं के रोंगटे खड़े हो गए वहीं हास्य के बड़े कवि ब्लैक डायमंड के नाम से मशहूर आ जमुना जवान गोरा जी ने शानदार काव्यपाठ से श्रोताओं को खूब हंसाया, गुदगुदाया उनके काव्यपाठ के दौरान हँसी ठहाकों से न केवल श्रोता बल्कि साथी कविजन भी कुर्सियों से उछल पड़े। मंच के वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंग्य गीतकार आचार्य श्री कीर्तन सुपकार जी ने अध्यक्षीय काव्यपाठ करते हुए खूब समा बांधा, उनके व्यंग्य और प्रेरक, संदेशात्मक गीत में श्रोता खूब झूमे वहीं अंत में इस कवि सम्मेलन के संयोजक, संचालक हास्य कवि आ कमलेश यादव ‘धाकड़ ‘ जी ने हास्य के साथ संदेशात्मक काव्य पाठ से सबको अभिभूत किया।
अंततः कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया वहीं बरमकेला क्षेत्र में रक्तदान के लिए जागरूक करने वाले, रक्तदाता ग्रुप में महानायक रमेश पटेल जी को सम्मानित किया गया तथा जीवटता से काव्यानंद लेने केलिए शिक्षक साथी मुकेश पटेल जी को भी सम्मानित किया गया। वहीं शानदार नेतृत्व,कार्यक्रम की अगवाई करने केलिए आ डोलामणी मालाकार जी एवं संस्था प्रमुख प्राचार्य चौधरी जी को भी सम्मानित किया गया।
अंत में श्रोताओं के विशेष डिमांड पर हास्य कवि जमुना जवान गोरा जी को पुनः काव्यपाठ केलिए मंच में बुलाया गया।
कवि सम्मेलन में nss कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता मालाकार जी, नेतृत्वकर्ता डोलामणी मालाकार,तेजराम पटेल जी, शशिप्रभा पटेल, सुखवंत सिंह जी, साधना सिंह, प्राचार्य चौधरी सर, मुकेश पटेल,बेदराम सर,रमेश पटेल, ग्राम पंचायत जोगनीपाली के सरपंच, भरत वर्मा जी सक्रिय पत्रकार सुवर्ण कुमार भोय जी के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण भी कवि सम्मेलन में उपस्थित रहे।
खुशनुमा वातावरण में कवि सम्मेलन सम्पन्नहुआ तथा भोय जी ने मंच में हास्य कवि संयोजक, संचालक श्री कमलेश यादव ‘ धाकड़ ‘ जी को कोठीखोल क्षेत्र में और भी कवि सम्मेलन संयोजन का आग्रह किया।






