सम्मानसामाजिकस्वास्थ्य

स्व.श्री खगेश्वर व नरसिंह पटेल जी के स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर सिंघारपुर में संपन्न

बरमकेला:- स्वर्गीय श्री खगेश्वर पटेल जी और स्वर्गीय श्री नरसिंह पटेल जी के स्मृति में उनके सपूत राम कुमार पटेल एवं अजय पटेल के सौजन्य से त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर के संयोजन में विशाल निशुल्क नेत्र जांच सिविर का आयोजन बरमकेला ब्लॉक के ग्राम सिंगारपुर में दिनांक 11/2/2024 दिन रविवार को रखा गया था।

आज के इस शिविर में लगभग 200 मरीज का इलाज किया गया। जिसमें उपलब्ध सुविधाएं 40 वर्षीय एवं दूर दृष्टि दोष के लिए चश्मा का परीक्षण, आधुनिक पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बच्चों का परीक्षण, कम दाम में चश्मा उपलब्ध

मोतियाबिंद के मरीजों के लिए निशुल्क में चश्मा लैंस प्रत्यारोपण एवं दवाइयां की सुविधा, मोतियाबिंद के अलावा अन्य रोगियों को डॉक्टर से परामर्श दिया गया जिन लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई उन्हें उसी दिन संबलपुर चिकित्सा हेतु ले जाया गया। जिसमें मुख्य रूप से त्रिलोचन नेत्रालय बरगढ़ की टीम जांच हेतु उपलब्ध रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button