कानूनक्राइम

सरिया पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही: आर्टिगा कार में गांजा परिवहन करते 10 किलो 270 ग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

▪️ आरोपी के कब्जे से 10किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 रूपये ।

▪️घटना मे प्रयुक्त आर्टिगा कार क्र CG 14 MT 0296 कीमत करीबन 700000 रूपये

▪️01 नग NARZO कंपनी का मोबाइल कीमती 10000 रु जुमला संपत्ति कीमती करीबन 8,10,000 रूपये

• गिरफ्तार आरोपी :- 1) मुकेश यादव पिता सोमेश्वर यादव उम्र 23 वर्ष सा भट्ठीकोना थाना बगीचा जिला जशपुर

सरिया:- जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 10 किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/01/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक सफेद रंग के आर्टिगा कार क्रमांक CG 14 MT 0296 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर आर्टिगा कार क्रमांक CG14 MT 0296को पकड़ा गया। कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम मुकेश यादव पिता सोमेश्वर यादव उम्र 23 वर्ष सा भट्ठीकोना थाना बगीचा जिला जशपुर का होना बताया। गवाहों के समक्ष आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की मे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा 10 पैकेट में 10 किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर जिला सोनपुर उड़ीसा से गांजा लेकर बगीचा जिला जशपुर बिक्री हेतु ले जाना बताया कि आरोपी मुकेश यादव पिता सोमेश्वर यादव उम्र 23 वर्ष सा भट्ठीकोना थाना बगीचा जिला जशपुर के कब्जे से 10किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग आर्टिगा कार क्रमांक CG 14 MT 0296, 01 नग NARZO कंपनी के मोबाइल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि मोतीलाल डनसेना,प्र0आर0- सुरेंद्र सिदार,विजय यादव,सत्यम मंडलोई आरक्षक- श्रवण टंडन ,ताराचंद,दिलीप स्नेही, दिगंबर , विमल जांगड़े,खेमलाल साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button