
रायपुर/सुधीर चौहान:- छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम का नाम आज उन मैदानों में सम्मिलित हो गया, जहां कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच आयोजित हुआ है । राजधानी के स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी । न्यूज़ीलैंड की पारी 108 पर सिमट गई । भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3, वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए, तो मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 20 ओवर 1 गेंद में 2 विकेट खोकर लक्ष्य का प्राप्त कर लिया भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 51, शुभमन गिल ने 40, विराट कोहली ने 11 और ईशान किशन ने 9 रन की ओआरजी खेली ।
भारत ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को एकतरफा हराकर सीरिज में 2-0 कई अजेय बढ़त ले ली है । सीरीज का अंतिम मुकाबला इंदौर में खेला जाना है ।
दोनों टीम के खिलाड़ियों ने की मैदान की तारीफ
राजधानी रायपुर के क्रिकेट मैदान की तारीफ दोनों टीम के खिलाड़ियों ने की । न्यूज़ीलैंड के टॉम लाथम ने कहा कि रायपुर का मैदान काफी बढ़िया है । वहीं मोहम्मद शमी ने कहा कि रायपुर का मैदान काफी अच्छा है और यहाँ आज दर्शकों का भरपूर साथ मिला ।

दर्शकों से खचाखच भरा था स्टेडियम
रायपुर के मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया।इस मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था।लगभग 45 हजार दर्शकों से भरे मैदान में सभी ने मैच का आनंद लिया। वही बरमकेला क्षेत्र के सुभाष चौहान, गोपाल बाघे,पुष्पराज सिंह बारी हा ,विशिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द,ने पास व्यवस्था पर पूरे मैच का आंनद लिए।






