कानूनक्राइम

सरिया पुलिस ने 50लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1आरोपी को भेजा जेल

आरोपी हजरत अली पिता सिकंदर अली उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नं 11 सरिया

सरिया:- पुलिसअधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिया गया है जिस पर अमल करते हुए अति.पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश्वर चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन पर दिनांक 05/06/2024 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि सरिया का एक व्यक्ति ग्लैमर मोटर साइकल से ओडिसा से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर सरिया आने वाला है।

मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान भठली चौक सरिया मे जाकर घेराबंदी किया गया जो एक व्यक्ति ग्लैमर मोटर साइकल में सफ़ेद प्लास्टिक बोरी में 50 लिटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10000 रु के साथ पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम हजरत अली पिता सिकंदर अली उम्र 45वर्ष सकिन वार्ड नं 11 सरिया थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ बताया जिसे शराब के संबंध में नोटिस देने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया कि उक्त 50लिटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10000 और मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये धारा 34(2)59(क)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के निर्देश पर जेल दाखिल किया गया
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव, एएसआई रामकुमार, प्र आर भुवनेश्वर पंडा, टीकाराम पटेल आर.अनुज सिदार,अमर खूंटे प्यारेलाल छतराम कुर्रे
शामिल रहे !

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button