
सरिया:- सरिया स्थित शशिधर पंडा महाविद्यालय में एनएसयूआई सरिया द्वारा 23/01/2023 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाया जा रहा है शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट लगाया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य कॉलेज में पढ़ रहे हैं छात्र-छात्राओं को मुफ्त में प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधित इलाज मिल सके इस दौरान कॉलेज अध्यक्ष शरद यादव एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष नितिन पाणिग्रही, शुभम स्वर्णकार, निखिल डनसेना, रोशन पटेल ,लोकेश पाव, जिला उपाध्यक्ष सुमित पटेल, समीर चौहान गगन प्रधान राज अग्रवाल, तुषार, आदित्य व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।कॉलेज अध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के वासियों को गंभीर बीमारी से निपटने हेतु 12 लाख तक की सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी जो कि अन्य राज्य में केवल 7लाख है ।

NSUI उपाध्यक्ष नितिन पाणिग्राही ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना मोबाइल यूनिट चलाये जा रहे हैं। एनएसयूआई द्वारा आज इसी तारतम्य में आज नवीन कॉलेज सरिया में मोबाइल यूनिट लगवाकर छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे छात्र व जनहितकारी योजनाओं का संक्षेप में जानकारी दिया।






