शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर को दी भावभीनी विदाई,पायल अग्रवाल चुनी गई मिस फेयरवेल और नीरज गुप्ता चुने गए मिस्टर फेयरवेल

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय ,रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा,रायगढ़ में दिनांक 20 मार्च को महाविद्यालयीन विदाई परंपरा का निर्वहन करते हुए बीएड प्रथम वर्ष के जूनियर छात्र छात्राओं ने बीएड अंतिम वर्ष के सीनियर छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन महाविद्यालय में किया।यह आयोजन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीएड के सीनियर छात्र छात्राओं ने अपना कॉलेज में अध्ययन दौरान बिताए महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए रूआंशा हो गए ।

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने बीएड अंतिम वर्ष के सीनियर छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जहां भी रहें एक बात जरूर याद रखिएगा कि अपने गुरुजन और अपने संस्था जहां से आपने अपना पढ़ाई पूरी की है उनका सम्मान हमेशा करिएगा। उन्होंने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि आप इस वर्ष के मुख्य परीक्षा में यूनिवर्सिटी से कॉलेज के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएं और अपने कॉलेज और माता पिता का नाम रोशन करें। मैं पहले भी बीएड के स्टूडेंट्स से कमिटमेंट की थी और आज भी कर रहा हूं कि जो स्टुडेंट्स इस वर्ष के मुख्य परीक्षा में यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल लेकर आएगा उसका मैं संस्था के चेयरमैन उनके स्वागत के लिए सबसे पहले कॉलेज के मुख्य द्वार पर मैं स्वयं उनका वेलकम करूंगा। डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने विदा ले रहे सीनियर एवं विदाई दे रहे सीनियर छात्र छात्राओं को कहा कि जब कोई स्टार्टअप कर रहें हैं तो एंसेटिव लेने के लिए पीछे नहीं हटेंगे किसी भी जॉब में अपनी बॉन्डिंग बनाए रखेंगे। अपनी भाषा को अच्छे से डेवलप करें।अपने भविष्य के लिए जो सबसे अच्छा हो वो कार्य करें। खूब पढ़ाई करें और अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने जूनियर और सीनियर दोनो छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए आगामी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की बात कही। समारोह में बीएड के जूनियर छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर छात्र छात्राओं के लिए विविध रोमांचक प्रतियोगिता भी आयोजित किए।वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर छात्र छात्राओं ने एकल नृत्य ,समूह नृत्य व गायन से समारोह में रंग भर दिया।
विदाई समारोह में मिस्टर
फेयरवेल बीएड अंतिम वर्ष के नीरज गुप्ता और मिस फेयरवेल पायल अग्रवाल चुनी गई।जिन्हे चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ,
डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल द्वारा खिताब और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सीनियर छात्र छात्राओं को जूनियर छात्र छात्राओं की ओर से उपहार भेंट किया गया जिसे संस्था के चेयरमैन द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रो विवेक कांबले, श्री विद्यानंद पटेल,श्री दिनेश पटेल ,श्री नरेंद्र प्रधान, प्रो केशव पटेल, प्रो शरद पंडा, प्रो सुजाता दाश प्रो भरत सिदार, प्रो यमन पटेल ,प्रो मयंक शीतल डनसेना, प्रो अंजू पटेल, प्रो रोशनी गुप्ता, जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल से प्रभारी श्रीमती शांति महंत ,श्रीमती प्रतिभा पटेल,टिकेश्वरी साहू, सीमा पधान,रोशनी यादव,रश्मिता प्रधान, शुभाश्री साहू , दीक्षा प्रधान,ड्रेसना साव,अनिता प्रधान नमिता पटेल,राखी पधान , अनिता मेहर तथा कॉलेज के अधिक संख्या में बीएड के जूनियर एवं सीनियर छात्र छात्राओं की सराहनीय उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button