मनोरंजनसामाजिक

शानदार काव्य कलश परिवार का होली मिलन समारोह

खरसिया : चैत्र कृष्ण पक्ष रंग पंचमी के अवसर पर काव्य कलश परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। माँ वैष्णोदेवी मंदिर परिसर उल्दा में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़, लैलूंगा, सक्ती, घरघोड़ा, बरमकेला, खरसिया, बेमेतरा एवं बिलासपुर के साहित्यकार सम्मिलित हुए।


कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ वैष्णोदेवी की आराधना की गई तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का गुलाल, परसा फूल की माला एवं टोपी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
मंदिर परिसर के चारों ओर फैले प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित कार्यक्रम में काव्य पाठ की शुरुआत से ही फगुनिया आनंद छाने लगा। नवोदित एवं वरिष्ठ साहित्यकारों सभी के गीत गजल मुक्तक रचनाओं की झड़ी लगने लगी।
कार्यक्रम के मध्य स्वादिष्ट व्यंजन का इंतजाम किया गया था तत्पश्चात पुनः एक बार फिर कार्यक्रम परवान चढ़ने लगा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रुक्मिणी राजपूत, आशा मेहर ‘किरण’, डॉ दिलीप गुप्ता, चम्पा देवी चौहन, तिलोत्तमा पाण्डेय ‘ममता’, सरोज साहू, रमेश कुमार रसिय्यार एवं जयप्रकाश डनसेना की गरिमामय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर एवं शानदार संचालन वेदराम चौहान ‘सदाबहार’ ने किया।
कार्यक्रम में मनीषा भारद्वाज, सत्यनारायण बरेठ, शुचिता साहू, जगबंधु यादव, अनीश ,समय लाल सिदार, राधा सिदार एवं अन्य साहित्यकार, कवि एवं श्रोता उपस्थित रहे।
मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेंद्र राठौर, सह सचिव सुखदेव सिंह राठिया, गोष्ठी प्रभारी लखन राठौर, सामाजिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलक तनौदी, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के अंतिम आभार प्रदर्शन मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए जीवन में उल्लास, उमंग और ऊर्जा बरकरार रहने की कामना की गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button