
सरिया:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी शरद यादव व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू की अध्यक्षता मे आज पोलिंग बूथ चलो अभियान के तहत आज सुबह 11 बजे बोंदा सेक्टर के ग्राम नौघटा, ग्राम पिहरा, ग्राम कटंगपाली, व ग्राम मौहापाली पोलिंग बूथ मे जाकर प्रदेश प्रतिनिधी शरद यादव व कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा बूथ कार्यकर्ताओ से संपर्क कर लोकसभा प्रत्यासी डॉ मेनका देवी सिंह के चुनाव प्रचार करते हुए बूथ कार्यकर्ता लोगो को काँग्रेस के घोषणा पत्र गारंटी कार्ड महिला के घर जाकर महालक्ष्मी फार्म झंडा बेनर लगाना आदि बूथ मे किस तरह से लीड होगा आधिक से अधिक उसका फार्मुला उपस्थित कार्य कर्ता को समझाया गया और चुनाव मे सक्रियता दिखाने को और जोश भरा गया।






