
बरमकेला:- नगर पंचायत बरमकेला के कोटवार व संगीतकार मानबोधी चौहान का आज सुबह लगभग 8 बजे निधन हो गया। जिससे नगर सहित अंचल में शोक की लहर बनी हुई है। मनबोधी चौहान व्यक्तित्व के धनी और क्षेत्र के मशहूर संगीतकार थे कला के क्षेत्र में ज्यादा रुचि रखते थे। वे अपने पीछे अपने पूरे भरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए। मनबोधी चौहान की मृत्यु की खबर सुनकर नगर सहित पूरे अंकलवासियो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।






