
सरिया:- प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं लोकसभा संयोजक पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश में नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का रायगढ़ के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ सभा के मुख्य वक्ता रायपुर संभाग के सह प्रभारी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदरणीय जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन, जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय, शहर मंडल अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, शक्ति केंद्र संयोजक श्रवण सिदार शक्ति केंद्र सह संयोजक लक्ष्मी वैष्णव संयोजक के संजीत भैया जी उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं नें मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल एवं विष्णुदेव सरकार के चार महिनें का लेखा जोखा जनता जनार्दन के बीच रखा।

सर्व प्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने अपने उद्बोधन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा की रायगढ़ जिले में विकास की प्रगति दिन दुगनी रात चौगुनी हुई है,दो वर्ष में रायगढ़ के लाडले विधायक का काम जनता जनार्दन को दिख जाएगा। पिछले 5 वर्षों में जितना काम होना चाहिए था ,उतना काम नहीं हुआ जनता जनार्दन के विश्वास के साथ विश्वास घात कांग्रेस सरकार ने किया है। भाजपा की सरकार बनते ही चार महिनें में विष्णुदेव सरकार के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, जो वादा किया छत्तीसगढ़ की जनता के साथ समय से पहले पूरा करके जनता जनार्दन का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रायपुर संभाग के सह प्रभारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदरणीय जगन्नाथ पाणिग्रही नें अपने उद्बोधन में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए कहा भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी की गारंटी का काम दिख रहा है ।

प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, किसान निधि किसान सम्मान योजना, डिजिटल भारत श्रेष्ठ भारत, गरीब की सेवा, वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण सुनिश्चित, नारी शक्ति महिलाओं के नेतृत्व में हो रही सशक्त, मध्यम वर्ग का जीवन आसान, सभी के लिए सस्ती सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सुदृढ़ विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति, व्यापार सुगमता, भारत का टेक्नोलॉजी युग, विरासत और विकास, पर्यावरण और सतत विकास, जन धन योजना, पीएम विश्वकर्म योजना, मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल में अनेकों योजनाएं हैं,जो आज मोदी जी के सफल नीति के कारण धरातल पर दिख रहा है। कई युगों के बाद ऐसे प्रधानमंत्री भारत को मिले हैं जो 500 साल से प्रभु श्रीराम प्रभु टेंट के नीचे रह रहे थे, आज उनका भव्य मंदिर अयोध्या में बना हुआ है जो नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है,सनातन धर्म के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है, ईश्वर के प्रति उनका विश्वास, स्नेह और प्रेम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।इसलिए हम सब मिलकर फिर एक बार मोदी जी को देश की बागडोर सौंपनें में अपनी अहम भूमिका निभाएं और अबकी बार 400 पार के नारा को चरितार्थ करें ।

शहर मंडल अध्यक्ष डिग्री लाल साहू जी ने अपने उद्बोधन में रायगढ़ की जनता जनार्दन से नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोकसभा चुनाव में यशस्वी नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत से जीतने की अपील की एवं कहा कि राधेश्याम राठिया को दिया गया वोट राष्ट्र निर्माण में सहभागी होगा।
नुक्कड़ सभा समाप्ति की घोषणा शक्ति केंद्र संयोजक के संजीत के द्वारा उद्बोधन के पश्चात समाप्त किया गया।
मौके पर कल्पना यादव, पंकज लता यादव, मेहरु निशा, विजय लक्ष्मी राव, लक्ष्मी वैष्णव, जयंती यादव, महेश्वरी साहू, सत्यभामा मालाकार, यशोदा बरेठ

युवा शक्ति से;- पूर्व पार्षद श्रवण सिदार ,सुरेंद्र पांडेय, के संजीत, मनीष गांधी, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच प्रदेश अध्यक्ष सैयद साबरी (चिंटू) ,भाजयुमो युवा मोर्चा बूथ अध्यक्ष सुमित कुमार, ओबीसी पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संतोष साहू, प्रदीप पटनायक, लक्की देवांगन,नरेश मालाकार लक्ष्मण यादव, संतराम पटेल, भुनेश्वर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं जनता जनार्दन उपस्थित थे।






