राजनीतिसामाजिक

लेन्ध्रा मण्डल के आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है: जगन्नाथ पाणिग्राही

बरमकेला:- लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश करने वालों की तादात बढ़ती जा रही है।आज लेंध्रा मण्डल के आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही जी के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस से आए नेता जोतराम पटेल बीडीसी लेन्धरा,लोचन पटेल सकरतुंगा, गोविंद पटेल दानीघाटी,मीनकेतन पटेल सराईपाली,अभिप्रकाश पटेल धनीगांव, विनोद पटेल सकरतुंगा,बंशी चौहान सकरतुंगा को पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश कराया।


कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश करने वाले नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में रहकर उन्हें हमेशा अपमान का सामना करना पड़ा है। पार्टी के कामकाज से लगातार उन्हें उपेक्षित रखा जाता रहा है। साथ ही देश के प्रति उनका कोई विजन नहीं है। हद तो तब हो गई जब हमारे आराध्य देव श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण कार्ड को ठूकरा दी गई।
वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद रायपुर संभाग के सह प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही जी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज हो गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेता पार्टी छोड़कर जाने लगे हैं।अब धीरे धीरे कांग्रेस जनता के मन से भी उतरने लगे हैं।जनता से दूर जाने के वजह से ही कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। पाणिग्राही ने कहा कि जो राष्ट्रहित में, प्रदेश हित में भाजपा में शामिल होना चाहते हैं उनका हमेशा से सम्मान है।


इस दौरान मण्डल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा,वरिष्ठ नेता चक्रधर पटेल,मोहन पटेल अजजा जिला अध्यक्ष कमल सिदार, वरिष्ठ नेता दयाराम चौधरी,भोजराम पटेल, संतोष पटेल,हिमांशु पटेल सहित अन्यान्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button