शिक्षासम्मानसामाजिक

मोना माडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा नेहा प्रधान ने 12वी में तो प्रेमसागर पटेल ने 10वी में 95.66 लाकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में किया टॉप



नेहा ने साइंस (गणित) विषय के साथ 92.60 प्रतिशतअंक प्राप्त किया,मोना स्कूल बरमकेला का 12वी मे 93.62 प्रतिशत और 10वी में 93.67 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

बरमकेला:- अंचल की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था मोना माडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा नेहा प्रधान ने 12वी में 92.60 प्रतिशत अंको के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मे पहला स्थान प्राप्त किया है। वही कक्षा 10वी में प्रेमसागर पटेल ने 95.66 प्रतिशत अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 12वी में स्कूल में 93.62 प्रतिशत विद्यार्थियो ने सफलता प्राप्त किया वही कक्षा 10वी में 93.67 प्रतिशत विद्यार्थियो ने सफलता प्राप्त किया है।


स्कूल के परीक्षा परिणाम के बारे मे जानकारी देते हुए मोना माडर्न स्कूल के प्राचार्य अमितेश केशरवानी ने बताया कि इस सत्र में कक्षा 12वी मे कुल 94 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मलित हुए थे जिसमे से 88 परीक्षार्थियो ने सफलता प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी में 70, द्धितीय श्रेणी में 18 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए। सफलता का प्रतिशत 93.62 प्रतिशत रहा। संस्था की प्रतिभावान छात्रा नेहा प्रधान ने 92.60 प्रतिशत अंको के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हालांकि नेहा को टॉप टेन की मेरिट लिस्ट मे जगह नही मिली किन्तु गणित विषय के सााथ शानदार प्रर्दशन कर जिले में पहला स्थान प्राप्त कर उन्होने यह सफलता प्राप्त किया है। मोना माडर्न स्कूल में उत्कृषठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ में सुमीत पटेल 92 प्रतिशत, सुमन पटेल 89.60 प्रतिशत, कुसुम साव 88.2 प्रतिशत, कृष्णा पटेल 86.4 प्रतिशत, पूजा पटेल 86 प्रतिशत, अरूणा पटेल 85.2 प्रतिशत, मुस्कान साहा 85.2 प्रतिशत, अजय चौधरी 85 प्रतिशत, लता पटेल 85 प्रतिशत प्रमुख है। वही कक्षा 10वी के परीक्षा परिणाम में प्रेमसागर पटेल ने 95.66 प्रतिशत अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। यहा 6 परिक्षार्थियो ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है। जिसमें प्रमुख रूप से लक्ष्मी चौधरी 94.33 प्रतिशत, वैदही प्रधान 93.83 प्रतिशत, पूनम पटेल 93.33 प्रतिशत, रितु बारिक 91.5 प्रतिशत, गणेश पटेल 90.33 प्रतिशत है वही भूमिका पटेल 89.63 प्रतिशत, जयंती सिदार 89.5 प्रतिशत, फकीर पटेल 88.5 प्रतिशत, देवाशीष पटेल 87.66 प्रतिशत, विकास पटेल 87.66 प्रतिशत, छंदाचरण 87.5 प्रतिशत, भोला पटेल 86.66 प्रतिशत, पुष्पेन्द्र साहू 86.5 प्रतिशत, आंचल नायक 86.33 प्रतिशत, आरती पटेल 86 प्रतिशत, वाटिका रत्नाकर 85.33 प्रतिशत मुख्य रहे। कक्षा 10वी में कुल 79 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलत हुए जिसमे से प्रथम श्रेणी 56, द्धितीय क्षेणी 18, सहित कुल मिलाकर 74 परीक्षार्थियो ने सफलता प्राप्त किया। स्कूल में कक्षा 10वी का सफलता का प्रतिशत 93.67 रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.1 / 5. Vote count: 9

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button