दुर्घटनासामाजिकसुरक्षा

पुटकापूरी सरपंच और कृषि विस्तार अधिकारी के कुशल नेतृत्व में फसल आगजनी होने से बचा

खरसिया:- ग्राम पुटकापुरी के सरपंच की भूमिका में मोंगरा कमलेश महंत, कृषि विस्तार अधिकारी टी.डी.भारद्वाज, सक्रिय,जूझारु युवा जगन्नाथ चौहान (जग्गू),तथा रुद्र चौहान  ने सराहनीय कदम उठाते हुये आगजनी से होने वाली भारी क्षति से ग्रामीण जन जीवन तथा अर्थब्यवस्था के हितकर में महत्वपूर्ण योगदान देकर अपनी जनसेवा के समर्पित भावना को अमूल्य तथा कीर्तिमान बनाया।दिनांक 20/05/2024 को कुधरी खार(क्षेत्र,एरिया) में अज्ञात द्वारा आग लगा दी गई थी उक्त खार में रवि फसल के रुप में धान तथा अन्य खड़ी फसलें पककर तैयार है। आगजंनी को सही एवं उचित समय में इन मानवता के पुजारीयों द्वारा बुझाकर बहुत बडी भयावह घटना को रोका गया है।
          इनको ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से सम्मान दिलवाया जाना उचित होगा जिससे जनता में जनसेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button