
रायगढ़/सुधीर चौहान। शनिवार 25 मई को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा ,रायगढ़ में विश्वविद्यालय के कुल पुरुष शहीद नंदकुमार पटेल जी की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के डायरेक्टर,चेयरमैन ,प्राचार्य एवं स्टॉफ द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हे पुण्य स्मरण करते हुए सम्मान जनक विनम्र श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर जानकी कॉलेज के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल,चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ,प्रो सुजाता दाश , प्रो सीताराम कैवर्त्य,श्री दिनेश पटेल,श्रीमती शांति महंत ,श्रीमती प्रतिभा पटेल, श्री सुजीत पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही।






