
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उतई बारिश पूर्व नगर के सभी 15 वार्डों की नालियों की पूर्ण सफाई तथा नगर के भीतर इकठ्ठे कचरों के ढेर के निष्पादन तथा अन्य दो विषयों पर उतई के पूर्व जनपद सदस्य सतीश पारख ने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है । प्रेषित पत्र ने उन्होंने पहला….बारिश का समय निकट है इसके पूर्व नगर के सभी वार्डों में बनी नालियों और नालों की सफाई सुनिश्चित की जाय ताकि तेज बारिश में कही भी पानी का भराव ना हो और नगर वासी इन परेशानियों से बच सके । साथ ही नगर के सभी वार्डो का निरीक्षण करवा कर कहां कहा कचरों का ढेर है उसे हटाने की मांग की है ताकि बारिश में कचरे सड़कर बदबू और बीमारी पैदा ना करे जिससे नगर वासियों को बारिश की बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

दूसरा…नगर की मुख्य पाटन पुल से इंदिरा नगर तथा मिनी माता चौक से नया पारा खोपली इन प्रमुख सड़कों पर दिन भर भारी वाहनों का दबाव रहता है और धूल होने के कारण धूल उड़ती है अतः जहां जहां धुल मिट्टी का एकत्रीकरण होने से भारी वाहनों की आवाजाही से धूल के उड़ते गुबार से व्यापारियों को होने वाली परेशानी से बचाने इनकी सफाई निरंतर हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उन्होंने की है।अपने प्रेषित पत्र में
तीसरी मांग उन्होंने…बाजार के दिन मुख्य सड़कों पर वाहनों के खड़ा होने से आने जाने वालों को होने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुवे समाधान की मांग की है उन्होंने लिखा है की साप्ताहिक बाजार शुक्रवार के दिन संध्या बाजार के वक्त चार बजे शाम के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम की स्थिति हो जाती है जिस और अनेकों बार नगर पंचायत उतई के अधिकारियों और पोलिस प्रशासन का भी ध्यान आकृष्ट करवाया गया है किंतु एक दो सप्ताह व्यवस्था सुनिश्चित कर फिर उसी ढर्रे पर नगर पंचायत और पोलिस प्रशासन चलने लगता है जिसके कारण दूर दराज से बाजार करने आए लोगो को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है अतः यह व्यवस्था भी ऐसी तय करें की लोगो को परेशानियां ना हो..।






