मनोरंजनसम्मानसामाजिक

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2024 का परिणाम घोषित

खरसिया/सुधीर चौहान | काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़ छ.ग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया था। चित्रकला का विषय था “वृक्ष है तो जीवन है” (स्लोगन युक्त चित्र) लगातार चतुर्थ वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में लगभग तीन सौ अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया था। जूनियर वर्ग में 05 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे व सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से ऊपर के बच्चे शामिल थे।


प्राप्त चित्रों में से दोनों श्रेणियों में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान व इसके अतिरिक्त टॉप टेन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन किया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सुशांत शुक्ला, द्वितीय स्थान पर श्रेया प्रधान एवं सोनम यादव, तृतीय स्थान पर सत्यम प्रजापति, मयंक प्रसाद एवं श्रुति शर्मा ने स्थान बनाया। इसके अतिरिक्त टांप टेन में अक्षित पटेल, आयुष साहू, श्रद्धा कलियारी, विवेक प्रधान, दिया जेठानी, प्रिंस पटेल, संजय प्रधान, अंशिका साहू, यथार्य बासोड़ा एवं एकता नायक ने स्थान बनाया।


सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर नितिन चौहान, द्वितीय स्थान पर चंद्रकला मेहर एवं महक देवांगन, तृतीय स्थान पर स्वयम जेठानी एवं साक्षी साहू ने स्थान बनाया।
इसके अतिरिक्त टॉप टेन में अर्पिता नसीन, स्वाती राठौर, राज नंदनी शर्मा, आकांक्षा प्रधान, पूर्व कारे, कामिनी प्रधान, प्रशांत नायक, ईश्वर, पूर्णिमा साहू एवं जयंती खम्हारी ने स्थान बनाया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुप्रसिद्ध कलाविद् मनोज श्रीवास्तव एवं कला मर्मज्ञ हितेंद्र पाण्डेय निर्णायक मंडल में रहे। मनोज श्रीवास्तव ने बच्चों को संदेश एवं हार्दिक बधाई दिये ।आयोजन में सभी सहभागियों ने बहुत अच्छे-अच्छे चित्र बनाये, चित्रों में वृक्ष की महत्ता और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को चित्र और स्लोगन के माध्यम से जनता को संदेश देने का सार्थक प्रयास किया गया है।

पूरी प्रकृति, जन जीवन, जल जीवन, वन्य जीवन, वायु जीवन समेत समस्त घटकों में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को चित्रित करने का सार्थक प्रयास किया गया है। निस्संदेह यह सभी के लिए प्रेरणादाई है। सहभागियों का यह सार्थक प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है। विकास कार्यों के इस महत्वपूर्ण भाग में यह साझेदारी आप सभी की जागरूकता का परिचायक है। मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को बहुत जल्दी पुरस्कृत किया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button