कानूनक्राइम

अवलोकन:जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारी का लिया जायजा, कई स्थलों का भी किया निरीक्षण

बरमकेला:- आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर जिला कलेक्टर एसपी सहित आला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बरमकेला विकास खण्ड बरमकेला के उड़ीसा सीमा अंचल स्थिति ग्राम पंचायत सांकरा का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। इस बार जिला प्रशासन बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। कलेक्टर बांढ़ तटबंधों का सघन जायजा लिया है।


सरिया तहसील अंतर्गत आने वाले बाढ़ ग्राम पंचायतों मे लोगों की बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की कठिनाइयों से जूझना नहीं पड़े। इसको लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ितों को रहने के लिए ऊंचे स्थल का भी चयन, लगने वाले शिविर में बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की मुलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, पहुंच पथ और सामुदायिक किचन को लेकर जगह आदिवासी बालक आश्रम सांकरा की पहचान की गई है।

इसके तहत कलेक्टर द्वारा बाढ़ संबंधित पहले से तैयारी की समीक्षा किया वहीं पानी से कैसे बचाव जरूरी है। खाद्य पदार्थों का भंडारा, कहां लोगों को ठराव करना है किस तरह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इन सभी मुद्दों पर समीक्षा बैठक लेकर सभी सुविधाओं के बारे में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, वही शासन की योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है कि नहीं इन संबंध में भी चर्चा किया गया। बाढ़ क्षेत्र ठेंगागुड़ी भी पहुंचकर जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से धर्मेश कुमार साहू कलेक्टर, हरिशंकर चौहान परियोजना निदेशालय निर्देशक,पुष्कर शर्मा एसपी सीएमएचओ डॉक्टर अवधेश पाणिग्राही, एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार शनिराम पैकरा,डॉ. संजय पटेल बीएमो, प्रज्ञा यादव सीईओ कमलेश कुमार मेहरा पीईओ, महिला बाल विकास,उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button