सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

सरिया मण्डल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ,मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्राही व जुगल किशोर तथा अरूण शराप के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न

 

सरिया:- आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक भवन सरिया में योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथ पाणिग्राही जी उपस्थित रहे । योग प्रशिक्षक त्रिलोचन गोयल जी के साथ सहयोग के लिए आनंद सा ,सुरेश प्रधान व सोमनाथ प्रधान नें उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया।

सर्वप्रथम प्रोजेक्टर के माध्यम से  उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी द्वारा दिए गए उद्बोधन को सुना गया, तत्पश्चात अनेक आसन प्राणायाम के पश्चात मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्रही जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। आभार प्रदर्शन योग कार्यक्रम के सहसंयोजक अरुण शराप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल सरिया के संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल,सह संयोजक अरुण सराप,नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ,भाजपा मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान ,मंडल महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सेवक राम पटेल

नगर पंचायत के अनेक पार्षद एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नल कुमार नायक, लोकनाथ नायक , मनोज मेहर, कमलेश अग्रवाल सुनील मेहर, सत्यवान मनहर, संतोष प्रधान, सुनील प्रधान, कैलाश प्रधान बुधेश्वर सामल, राधाकांत देहरी, महेश बारिक, सागर पटेल, मित्रभानु मालाकार किशन ईजारदार, नरेश पटेल, लखन साव ,गोवर्धन निषाद संतोष निषाद प्रदीप पटेल, सीताराम प्रधान, डोलामणी पटेल समेत नगर के अनेक गणमान्य जन भी उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button