
रायगढ़/केशव महंत:- छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी स्कूल आत्मानंद में विद्यार्थीयो के संख्या दिनो दिन बढ रही है लेकिन यहाँ के ब्यवस्था का सुध लेने वाला कोई जवाबदार अधिकारी कर्मचारी नजर नहीं आ रहें हैं। जिसका जिता जागता सबूत रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर अंतर्गत ग्राम कोडा़तराई के स्वामी आत्मानंद हिन्दी अंग्रेजी मिडियम स्कूल की है।

जहाँ हजारों से ज्यादा बिद्यार्थी स्कूल में शिक्षा अध्ययन करने प्रतिदिन आते हैं। जहाँ स्कूल कमरा के अभाव के कारण दो पाली में बच्चों के क्लास लिया जाता है, जहाँ भवन विहीन होने के साथ खंडहर जर्जर भवन में में स्कूली बच्चों को शिक्षा अध्ययन कराया जाता है। बरसात सर चढ़के खड़ा है, पालकगण अच्छे शिक्षा अध्ययन कराने अपने बच्चों को दूर दूर से भेज रहे हैं।

जहाँ आप स्कूल परिसर में जाकर देख सकते हैं। भवनों ओर कमरों का हालात एक दम तितर बितर स्थिति के साथ ब्यवस्थाओ का आलम दयनीय हैं, जहाँ हर कमरे के हालात बहुत ही खराब है। छत से प्लास्टर का गिरना, बरसात के समय छतो से पानी का टपकना। खंडहर जर्जर भवन में शिक्षा अध्ययन करना बच्चों के लिए भगवान् भरोसे रह गया है।

जहाँ कभी भी अकास्मिक घटना दुर्घटना घट सकता है। जहाँ आऐ दिन भय के महौल में विद्यार्थी शिक्षा अध्ययन करने को मजबूर है। शासन प्रशासन कौ बार बार आवेदन प्रस्तुत करने के बावजूद भी कोई जवाबदार जनप्रतिनिधि या अधिकारी कर्मचारी नजर अंदाज में है।

अगर स्वामी आत्मा नंद हिन्दी अंग्रेजी मिडियम स्कूल कोडा़तराई के जर्जर भवन के सुधार जल्दी नही करने पर स्कूली बिद्यार्थी के पालकगण उग्र आदोंलन के लिए सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दिए है। अब खबर चलने के बाद अधिकारी कर्मचारी संज्ञान में लेते हैं या नहीं यह तो देखने वाली बात होगी।

केशव महंत की खास रिपोर्ट..!









