
रायगढ़:-छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन किया गया है। जिसमे 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में रोजाना शाम 6 बजे से समारोह शुरु होगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं एसपी दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा के मुताबिक कलाकारों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

जिसमे तीसरे दिन 9 तारिक को शाम 7 बजे जिले के पद्मश्री पंडित रामलाल बारेठ जी के सानिध्य में कथक की विशेष प्रस्तुति धरित्री सिंह चौहान देंगे साथ ही संगतगार में भूपेंद्र बरेठ तबला,देवेंद्र श्रीवास तबला,साहिल सिंह ठाकुर गायन,रमाकांत त्रिपाठी सितार के साथ सहयोग देंगे।

24 फरवरी 2007 ग्राम कठानी (पुसौर) रायगढ़ में जन्मी धरित्री सिंह चौहान के पिता स्व सुरेंद्र कुमार चौहान एवम माता श्रीमती रीना सिंह हैं, धरित्री के बाल्यकाल में ही पिता की मृत्यु हो जाने से विषम परिस्थिति में आपकी माता की विशेष रुचि ने धरित्री को कथक शिक्षा हेतु प्रेरित किया । स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय में गुरु शरद वैष्णव के सानिध्य में 12 वर्षों की कठिन तालीम दिलाई वर्तमान में धरित्री प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से सीनियर डिप्लोमा उत्तीर्ण हैं सांगीतिक यात्रा आपने बाल्यकाल में ही कुछ महत्पूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है, जिनमे चार राष्ट्रीय गोल्ड मेडल व एक एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मान ( हीरक ) डायमंड प्रमुख उल्लेखनीय है।प्रमुख प्रस्तुतियों में पूरी कल्चर संघ द्वारा ” नृत्य मायापुरी व श्री उर्व शी” सम्मान भुवनेश्वर कल्चर डेवलपमेंट फाउं डे शन द्वारा”एक्सीलेंट” अवार्ड से सम्मानित,नृत्य महोत्सव जबलपुर द्वारा “नृत्य साधक सम्मान” सृजन भारती कल्चर एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा ” नृत्य कला श्री ” एवम नृत्य प्रतिभा ” से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव आगरा में” ताज रत्न अवार्ड ” बाल कला उत्सव सुनैना संघ दिल्ली द्वारा” स्पेशल अवार्ड ” नेपाल( काठमांडू) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य कला श्री” एवम एक्सीलेंस ” अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय मंच बैंकाक ( थाईलैंड) द्वारा “पद्म पानी बुद्ध प्रिय कलाकार” सम्मान से सम्मानित ।और भी प्रमुख प्रस्तुतियों में यूथ फेस्टिवल,संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा ,थियेटर मूवमेंट कटक,अखिल लोक कला सांस्कृतिक संघ पुणे ,भारत सांस्कृतिक महोत्सव कोलकाता,आदि । आपको सावित्री देवी फूले महिला समिति द्वारा “नारी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया है ।2019 में चक्रधर समारोह में प्रस्तुति दे चुकी हैं।साथ ही विगत 15वर्षों से निरंतर प्रस्तुति क्षेत्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं व सम्मानित मंचों पर नृत्य प्रस्तुति दी है।वर्तमान में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्र वृति दिया जा रहा है । धरित्री निरंतर ” कथक” आत्म साथ कर रही हैं,! आज धरित्री जो कुछ सीखा है,अपने गुरुओं की कृपा से ,वर्तमान में नृत्याचार्य भूपेंद्र पद्म श्री रामलाल बारेठ के सानिध्य में कथक की प्रस्तुति देंगी ।






