कानूनक्राइम

जशपुर:- जशपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी सागर यादव को जशपुर पुलिस ने ओड़िसा के झारसुगड़ा से पकड़ा है मामला पुलिस चौकी करडेगा का है बताया जा रहा है की सागर यादव के विरूद्ध चौकी करडेगा मे पूर्व मे अपराध पंजीबद्ध था जिसको लेकर आरोपी लागातार लम्बे समय से फरार चल रहा था जिससे ओड़िसा से पकड़ कर जेल भेजा गया है पूरा मामला इस तरह है मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है, तब प्रार्थिया उसे बोली कि मैं तुमको नहीं जानती हूं कहकर फोन को काट दी। उसी दिन रात में यह घर के बाहर का लाईट जलाकर घर के अंदर सो रही थी, रात 10.30 बजे इसके घर के खिड़की से किसी ने टार्च मारा तब यह जाग गई और चिल्लायी, तो इसके ससुर बाहर निकले तो वह अज्ञात व्यक्ति वहां से भाग गया।

थोड़ी देर बाद उसी नंबर से पुनः फोन आया और तुमसे मिलने आया था तुम घर से क्यो नहीं निकली बोला तब यह तुमको नहीं जानती हूं बोलने पर तब यह अपना नाम सागर यादव बताया और फोन काट दिया। फिर दुसरे दिन रात करीब 10.30 बजे कोई इसके घर का दरवाजा को खटखटाया तब यह दरवाजा खोलकर बाहर निकली। तब सागर यादव बाहर दरवाजा के पास खड़ा था अपने दाहिना हाथ में एक चाकू पकड़ा था उसी हाथ से महिला के मुंह को जोर से दबाकर बंद कर दिया और पीछे तरफ से जोर से पकड़कर जबरन खींचते हुए इनके नये आवास घर के पीछे एक पेड़ के नीचे ले जाकर इसके मुंह को कपड़ा से बांध दिया एवं जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह छुड़ा कर मुंह को खोली और जोर से चिल्लाने पर सागर यादव अंधेरे में दौड़कर वहां से भाग गया। अपराध को अंजाम देने पर आरोपी सागर के विरुद्ध पुलिस चौकी मे अपराध पंजीबद्ध था जिसपर फरार आरोपी सागर को ओड़िसा से जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button