
कोसीर । कोसीर मुख्यालाय के ग्राम सिलयारी निवासी 21 वर्षीय युवक किशन यादव ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशन यादव पिता लाल जी यादव उम्र 21 वर्ष ग्राम सिलयारी का निवासी है जो बीते रात घर से निकल कर अपने ही गांव के कुमहि खार खेत के नीम पेड़ पर अपने गमच्छे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है परिवार के सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कर लास को पोस्टमार्ड के लिए सारंगढ़ भेज दिया गया ।

वही घटना की जांच जारी है ।पूरी घटना की जांच प्रधान आरक्षक कुलधर मांझी जांच में जुटे है । आत्म हत्या का कारण अज्ञात है । कोसीर पुलिस इस घटना को लेकर साक्ष्य पर नजर रखते हुए विवेचना में ले ली गई है ।






