संगठनसामाजिक

स्कूल सफाई कर्मचारी के दिवंगत होने पर सैकड़ों के संख्या में पहुंचे बरमकेला सफाई कर्मचारी संघ

शब्द मेल ब्यूरो/बरमकेला:- स्कूल सफाई कर्मचारी जो कि बहुत कम मानदेय वाले कर्मचारी है महिने के मात्र 3395 रू मानदेय पाने वाले, इन कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है जैसे की निशुल्क गैर शासकीय अस्पतालों में इलाज, न ही 50000 अनुग्रह राशि, कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है कि इलाज और राशि के अभाव में देहांत हो जाता है।

स्कूल सफाई कर्मचारी सत्र 2011 से शासकीय स्कूलों में पदस्थ हैं, बहुत ही कम मानदेय मिलने पर आर्थिक स्थिति का सामना करते आ रहे हैं। ऐसे ही बिमारी के कारण शासकीय प्राथमिक शाला बड़े नावापारा मे कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी सुनिल भोय का दिनाँक 21/09/2024 को देहान्त हो गया।


ऐसे गरीबी स्थिति को देखते हुए स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव यादव ने विकास खण्ड बरमकेला के सभी स्कूल सफाई कर्मचारियो को बैठक बुलाकर अपने इच्छानुसार आर्थिक सहायता करने का निवेदन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे और दाल चावल एवम सहायता राशि स्व सुनिल भोय के परिवार को प्रदान कर आर्थिक सहायता किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button