
सारंगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत आने ग्राम पंचायत रिवापार निवासी गुरदेव अनंत के पुत्र आर्णिक अनंत पांच वर्ष एवं पुत्री आराध्या अनंत ढाई वर्ष कल रात को खाना के पश्चात पूरे परिवार के साथ जमीन पर सोए हुए थे । तभी अचानक रात को दोनो बच्चे को करैत सर्प के डसने से मासूम आराध्य की मौत और एक घायल है जिसका इलाज सत गुरु कृपा हॉस्पिटल पेंड्रावन में इलाज चल रही है।






