
बरमकेला:- विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में ग्राम मेडरा (बरमकेला) के राजमिस्त्रियों ने प्रथम बार युवा कवि कमलेश यादव के संयोजन में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जिसमें सैकड़ों की तादात में श्रोता उपस्थित हुए और देर रात तक सुनते रहे।
ग्राम मेंडरा के राज मिस्त्री गण द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ संचालक हास्य व्यंग्य और गीत के सम्राट आ शशि भूषण स्नेही जी ने चिरपरिचित अंदाज में शानदार संचालन करते हुए कवि कवि सम्मेलन को ऊंचाईयां दी वहीं बेमेतरा से पधारे हास्य के चर्चित नाम आ रामानंद त्रिपाठी भैया ने श्रोताओं को खूब हंसाता, ओज कवि भाई जयंत यादव ने भी खूब माहौल जमाया वहीं लैलूंगा से पधारे श्रृंगार कवयित्री आ रश्मि मंजुला पंडा ने सुमधुर गीतों से सबको मंत्रमुग्ध किया वहीं डोंगर गढ़ से पधारे नवोदित श्रृंगार कवयित्री आ रीता प्रधान जी ने अपने प्रथम मंच में ही खूब वाहवाही बटोरी और श्रृंगार की मुक्तक और गीतों से सबको मंत्रमुग्ध किया वहीं युवा कवि संयोजक कमलेश यादव ने भी हास्य के मुक्तकों और पिता पर मार्मिक रचना पढ़कर खूब आशीर्वाद पाया वहीं छत्तीसगढ़ साहित्यिक जगत का बड़ा नाम सीपत से पधारे हास्य कवि आ शरद यादव अक्स ने शानदार काव्यपाठ किया, आ शरद भैया को श्रोताओं ने खूब पसंद किया।

शानदार और सफल आयोजन में मुख्य अतिथि श्री कन्हैयालाल सारथी(विधायक प्रतिनिधि ) श्री श्रीपदुमलाल यादव(उप सरपांच) श्रीं श्री तेजराम सिदार (सरपंच प्रतिनिधि)
श्री प्रेमलाल पटेल(सचिव कुम्हारी) श्री रामसागर पटेल(गणमान्य नागरिक)
श्री, श्री दिलीप सर जी(प्रधान पाठक)
श्री राधेश्याम पटेल जी(शिक्षक) श्री मुकेश सर जी(शिक्षक) श्री विकास सर जी( शिक्षक) श्री महजुत राम दीपक सर जी(प्रधान पाठक) जी का विशेष सहयोग रहा।
मेडरा का हास्य कवि सम्मेलन बेहद सफल रहा तथा मिस्त्रियों और ग्रामीण जनों ने पुनः कवि सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। सुदूर गांव में कवि सम्मेलन का सफल आयोजन, और छत्तीसगढ़ के नामचीन कवियों की उपस्थिति रही ।

युवा कवि कमलेश यादव जी के परिश्रम का ही फल है कि बरमकेला अंचल साहित्यमय हो चुका है तथा गांव गांव में कवि सम्मेलन आयोजित हो रहा है।






