शिक्षासामाजिक

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा मे अपार आई डी हेतु मेगा PTM सम्पन्न

बरमकेला/सुधीर चौहान:- राधा माधव की पावन धरा शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा विकास खंड बरमकेला में चार एवं पाँच अक्टूबर को छठवीं से बारहवीं तक के समस्त अभिभावकों का वृहद पालक शिक्षक सम्मेलन उनके छात्रों के अपार आई डी निर्माण हेतु सहमति एवं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता हेतु चर्चा-परिचर्चा के लिए आयोजित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत सरकार ने वन नेशन वन स्टूडेंट आई डी हेतु अपार आई डी ऑटो मेटेड परमानेंट एकेडेमिक एकाउन्ट रजिस्ट्री नामक एक नई पहचान प्रणाली शुरू किया है इस कार्यक्रम के तहत हर छात्र को एक यूनिक आई डी बारह अंको का नंबर मिलेगा।


यह आई डी नंबर छात्र के सभी शैक्षणिक रिकार्ड जैसे डिग्रियां छात्रवृत्ति पुरस्कार एवं अन्य उपलब्धियों को डिजिटल रूप से संग्रहित करेगा वन नेशन वन स्टूडेंट आई डी अपार कार्ड भारतीय छात्रों के लिए शिक्षा को और भी ज्यादा व्यवस्थित और सुलभ बनाने की दिशा मे एक बड़ा कदम है छात्र अपना अपार आई डी कार्ड रजिस्टर्ड करके और डाऊनलोड करके छात्र कई तरह के लाभो का इस्तेमाल माल कर सकते है।


और आसानी से अपना शैक्षणिक रिकार्ड सम्हाल सकते है
संस्था प्राचार्य राजकुमार पटेल बीडी मिश्रा व्याख्याता, जी आर नायक, एस के साहू,एवं शालेय परिवार के समस्त शिक्षकों ने अभिभावकों से चर्चा के माध्यम से अपार आई डी एवं शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। पलकों से उनके बच्चों की अध्ययन आध्यापन से सम्बंधित समस्या सुझाव आमंत्रित किये गए एवं उनका विद्वान शिक्षकों द्वारा समाधान किया गया। पालकों से अपार आई डी हेतु सहमति पत्र भराई गई। सम्मेलन में अभिभावकों की उपस्थिति उत्साह वर्धक एवं प्रशंसनीय रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button