मनोरंजनशिक्षासामाजिक

वि.च.गु.शा. महा विद्यालय पुसौर के रा.से.यो. शिविर में आयोजित हुआ हास्य कवि सम्मेलन


पुसौर:- विष्णुचरण गुप्ता शासकीय महाविद्यालय पुसौर की nss कैंप में झारमुड़ा गई है जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत वनस्पति विभाग के प्रोफेसर श्री बालमुकुंद पटेल जी के सहयोग से एल्युमिनी अध्यक्ष श्रृंगार कवयित्री रीता प्रधान के संयोजन में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका संचालन बरमकेला के हास्य कवि कमलेश यादव ‘ धाकड़ ‘ द्वारा किया गया।


कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा पाठ के साथ हुआ तथा मंच में कवि सम्मेलन में शिक्षार्थियों के अलावा ग्रामीण भी भारी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे तथा शिक्षाप्रद काव्य पाठ के साथ खूब हास्य हुआ जिसमें श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का खूब आनंद लिया।
हास्य कवि सम्मेलन में हास्य पुट के साथ शानदार संचालन किया । प्रथम कवि के रूप में हास्य व्यंग्य के सम्राट छंद गुरु आदरणीय तेजराम नायक तेज जी ने शानदार शुरुवात करते हुए श्रोताओं को खूब हंसाया वहीं कवि सम्मेलन की संयोजिका उभरती श्रृंगार कवयित्री रीता प्रधान ने खूब समा बांधा, वहीं ओज के सशक्त कवि जयंत यादव ने नारी अस्मिता,देशप्रेम और बेटियों के विषय में ओजस्वी कविताओं से सबको रिजवान किया, श्रृंगार की सुप्रसिद्ध कवयित्री पूर्णिमा चौधरी पिंकी के हृदयस्पर्शी कविताओं में श्रोता खूब झूमें। हास्य किंग जमुना जवान गोरा ने शानदार काव्य पाठ करते हुए सबको खूब गुदगुदाया, खूब हंसाया।वहीं स्थानीय कवि उमरिया से प्रदीप गुप्ता जी ने भी अच्छा काव्यपाठ किया। अध्यक्षीय कविता पाठ करते हुए वरिष्ठ कवि आचार्य कीर्तन सुपकार जी ने आशीष वचन स्वरूप ओजस्वी, प्रेरणास्पद गीत से सबका मन मोह लिया, अंत में संचालक हास्य कवि कमलेश यादव ‘धाकड़ ‘ ने संदेशात्मक काव्यपाठ किया तथा एन एस एस कार्यक्रम प्रभारी प्रो.श्री जयनारायण नायक जी ने सधे हुए शब्दों सबका आभार व्यक्त किया। सभी आमंत्रित कवियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।


उक्त कवि सम्मेलन में ग्रामीण जन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्री जयनारायण नायक जी एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शिवानी शर्मा जी के साथ साथ प्रो.श्री बच्छ भोय, श्री बालमुकुंद पटेल जी, श्रीमती शीतल केरकेट्टा व अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button