
पुसौर/सुधीर चौहान:- दिनांक 15/11/2024 को बोरोडीपा स्थित सृष्टि कोचिंग सेंटर में नवचयनित सब इंस्पेक्टर सुरेश चौहान, विष्णुदेव डनसेना, खिलेंद्र साहू,एवं ममता ओगरे जी का श्रीफल शाल मोमेंटो, व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम 3 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चली जिसमें सर्व प्रथम बाबा आंबेडकर जी के छायाचित्र में में दीप जलाकर जय घोष के साथ शुरू हुआ ।

सभी नवचयनित सब इंस्पेक्टर ने बारी बारी से अपनी संघर्ष की कहानी सुनाई और अपने सफलता का मूलमंत्र उपस्थित सैकड़ों युवाओं के साथ साझा किया एवं तैयारी कर रहे विद्यार्थीयों के लिए बुक प्रिफरेंस भी किया ।

और लगन ,मेहनत से अपने लक्ष्य के लिए डटे रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में के .आर .चौहान(डीएसपी), विजय कांटे सर,(प्रोफेसर) कुलमणि महानद (व्याख्याता), संतलाल चौहान (व्याख्याता) सुरेंद्र जेना(समाज सेवी), किशोरी चौहान (पुलिस आरक्षक) चंद्रहास चौहान, शिक्षक , सुनील चौहान (शिक्षक) एवं कांटे मैडम जी का बहुत बड़ा योगदान रहा।







