
रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में विगत 16 नवंबर को संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ,चेयरमैन श्री शिरीष सारडा के संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में शनिवारीय गतिविधि अंतर्गत रचनात्मक साहित्यिक विद्या निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई । निबन्ध लेखन निम्न शीर्षकों जिनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, योग एवं मेडिटेशन, भाषा और लेखन कौशल,शिक्षा का महत्व, छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थल, डिजिटल अरेस्ट आदि पर केंद्रित था जिसमें से कोई एक विषय पर 500 शब्दों में निबंध लिखना था।इस प्रतियोगिता में बीएड एवं यू जी पीजी के अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो विवेक कांबले, प्रो केशव पटेल , प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो अंजु पटेल,प्रो हिमा पटेल, प्रो माननी प्रधान, प्रो नेहा डनसेना की सहभागिता एवं उपस्थिति रही।






