
सरिया/सुधीर चौहान:- भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2024 पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूत पुरस्कार से शासकीय प्राथमिक विद्यालय नदीगांव के सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। सिर्फ अपने विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे विकासखंड का मान बढ़ाने वाले शिक्षक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता जी शिक्षा में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्वमंत्री एवं वर्तमान विधायक माननीय पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद बिलासपुर लखनलाल साहू, श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, कलेक्टर महोदय, डी.ई.ओ. एल. पी. पटेल एवं डी. एम. सी. नरेश चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस उपलब्धि के लिए वि.खंड-शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े,सहायक वि.खं. शिक्षा अधिकारी किशोर पटेल व विकास खंड स्रोत समन्वयक राजकमल नायक ने बधाई सह शुभकामनायें दी हैं।






