
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल के आदेशानुसार रायगढ़ जिले के लिए ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष परदेशी चौहान को नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेसियों और सामाजिक कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष का माहौल है।

कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
परदेशी चौहान को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद यादव, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवानंद पटेल, ब्लॉक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रमोद गुप्ता, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव लल्लू सिंह, ब्लॉक अ जा कांग्रेस के अध्यक्ष मट्टूलाल चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिनाथ चौहान, सरपंच महादेव चौहान, पूर्व सरपंच मणिलाल चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिकारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री किशोर कशेर ,वासुदेव यादव पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सफेद गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी मोहित, निर्मल चौहान, दशरथ चौहान, केवल, लक्ष्मण साव, जयराम साव, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।






