शिक्षासंगठनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ के सीमांत गोद ग्राम सत्य महिमा पुरम अलेख महिमा आश्रम जीरानाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम को लेकर कोठी खोल के वनांचल क्षेत्र में स्वयंसेवक चला रहे विविध जागरूकता अभियान

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिहारू बिलास सारथी एवं थानेदार साहब डोंगरीपाली ने किया शिविर का शुभारंभ

कोठी खोल अन्चल की पावन धरा वनांचल क्षेत्र गोद ग्राम सत्य अलेख महिमापुरम आश्रम जीरानाला में रा से यो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंन्धरा विकासखंड बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 27/11/2024 से 03/12/2024 तक आयोजित किया गया है। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से संबंध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेंन्धरा द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का के कुशल निर्देशन एवं जिला संगठन प्रोफेसर लोकेश्वर पटेल के कुशल मार्गदर्शन में “मेरा युवा भारत के लिए युवा” एवं “डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” विशेष थीम को लेकर गोद ग्राम सत्य महिमापुरम आश्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी सरस्वती माता, भारत माता, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत एन एस एस बैच एवं तिलक अक्षत लगाकर किया गया । कार्यक्रम अधिकारी बी डी मिश्रा ने सात दिवसीय विशेष शिविर में की जाने वाली विविध कार्यक्रमों का वाचन करते हुए इस शिविर में 39 स्वयंसेवक बालिका एवं 15 स्वयंसेवक बालक तथा तीन प्रभारी के साथ कुल 57 सदस्य की टीम सहभागिता कर रही है। सात दिवसीय विशेष शिविर में जन जागरूकता रैली, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, वृक्ष का संवर्धन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा साक्षरता, जागरूकता सर्वे कार्य , ग्राम संपर्क, श्रमदान, सेवा कार्य, चबूतरा निर्माण, कूड़ा का निर्माण, सोख्ता गड्ढा निर्माण एवं ग्राम वासियों के सहयोग से अन्य कार्य किया जाना बताया एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के प्रचार-प्रसार में सहयोग देना बताया रा से यो के उद्देश्य लक्ष्य एवं जीवन दर्शन, सिध्दांत वाक्य , अभिवादन तथा नियमित गतिविधियों पर प्रकाश डाला स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत, सद्भावना गीत, स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। विभिन्न तालिया एवं नारों के माध्यम से कार्यक्रम को और रोचक बनाया ।

अतिथियों द्वारा स्वयंसेवकों को अनुशासित होकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ चरित्र निर्माण एवं समाज सेवा हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम की भव्यता के अवसर पर उनकी उपस्थिति गरिमा में रही। गोद ग्राम आश्रम समिति अध्यक्ष भागीरथी ,सचिव श्रीकांत बाज़ी, पांडवों प्रधान, धोबा प्रधान ,बजरंग लाल अग्रवाल, महेंद्र भाई एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रसंसनीय रही। संस्था के प्राचार्य राजकुमार पटेल द्वारा स्वयंसेवकों को उत्साह पूर्वक सात दिवसों में सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर अंचल वासियों के मन मोह लेने की बात कही एवं उन्हें इनके सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज साहू ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक चर्चा के तहत स्वयंसेवकों के गुण एवं नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला। प्रातः कालीन सत्र में योग, प्रभातफेरी एवं विविध देशी खेल का आयोजन हुआ शाम के समय में भारत माता की आरती, नशा मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन एवं रात्रि समीक्षा बैठक के साथ प्रथम दिवस का कार्यक्रम समापन हुआ उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी श्री बी मिश्रा ने दी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button