मनोरंजनशिक्षासम्मानसामाजिक

युवा कवि कमलेश यादव ‘ धाकड़ ‘ संविधान दिवस के दिन “परमार्थ सम्मान ” से हुए सम्मानित

बरमकेला:- अंचल को साहित्य मय करने वाले ग्राम कुम्हारी के युवा कवि कमलेश यादव ‘धाकड़ ‘ को उनके सामाजिक परमार्थ कार्य रक्तदान हेतु भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कला एवं साहित्य संस्थान मुड़पार (बिलाईगढ़ ) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ ग) द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में परमार्थ सम्मान से सम्मानित किया गया।
विदित हो कि युवा कवि हास्य कमलेश यादव ने बहुत ही कम समय में छत्तीसगढ़ साहित्य जगत में अपना स्थान बनाया है साथ ही साथ विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक व खेल अनुष्ठानों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का अनवरत प्रयास करते आ रहे हैं।
उनकी सामाजिक पृष्ठ भूमि को इसी से समझा जा सकता है कि 38 वर्ष की आयु में वे 20 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा आसपास के जरूरत मंद ग्रामीणों के लिए रक्त की व्यवस्था भी करते हैं, उनका यह परमार्थ समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी तारतम्य में उनके 20 बार रक्त लिए उन्हें “परमार्थ सम्मान” से सम्मानित किया गया है

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button