
बरमकेला – cgpsc2023 के नतीजे जारी हो चुके है और इस नतीजे में किसी भी प्रकार से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है क्योंकि विष्णु देव साय की सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा , विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम पुरानी भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की जांच करवाएंगे और हमारी सरकार ये किया भी और आज युवाओं में भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आज सीबीआई के रिमांड में है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने psc में व्यापक सुधार लाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की है अगर हम बात करे इस बार मैंस के पेपर जांच करने में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए पूरी सावधानी बरती गई है इस बार 300 शिक्षक ने कॉपी की जांच की है अर्थात 1 प्रश्न का उत्तर 1 शिक्षक ने जांच किया है इसलिए 300 प्रश्न के लिए 300 शिक्षक नियुक्त किया गया था और ऐसा बड़ा बदलाव पहली बार हुआ है।
हमारी सरकार ने psc जैसे संवैधानिक संस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए psc के अधिकारियों ने यूपीएससी की प्रक्रियाओं और गतिविधियों और उसके बेस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन करने के लिए दिल्ली गए इसके अलावा mppsc और ओडिशा psc का भी दौरा किया और उसके बेस्ट प्रैक्टिस को जाना यह हमारे वादों का प्रमाण है कि जनहित और न्याय के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है l






