
किसानो के हित मे कांग्रेस सभी किसानो से मिलकर हो रही समस्याओ से हुए रूबरू
सरिया/सुधीर चौहान:- छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसमे खरीदी केंद्र मंडी मे जाकर किसानो को हो रही समस्या से रूबरू हो रहे है और प्रबंधक से मिल कर किसान हित मे काम करने के लिये निर्देश दिया जा रहा है।

उसी कड़ी मे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण मालाकार जी के आदेशानुसार आज 04.12.24.दिन बुधवार को 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सदस्य साथियों युवा काँग्रेस के साथी एन एस यू आई के साथीयो के साथ धान उपार्जन केंद्र सरिया मंडी पहुँचकर मंडी मे धान बेचने आये किसानो से मिले और बारदाना आपूर्ति, टोकन, धान आवक, सही तौल , सोसायटी स्टॉफ से कुछ परेशानी तो नही इस सभी जानकारी किसानो को समझाया गया और मंडी के कर्मचारी को भी बोला गया किसान हित मे काम करे और कोई किसान को परेशानी न हो और उक्त कुछ भी परेशानी होगा तो सभी सोसायटी मे हमारी कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा भी निगरानी समिति बनाया गया है किसानो को आपको कोई परेशानी होगी तो अवगत करावे जिसके खिलाफ किसान के हित के लिए हमारी कांग्रेस साथी प्रतिबध्द है साथ खड़ी है किसी भी असुविधा होगी आप लोगो को तो हमारी पार्टी आपके साथ खड़ी है आवाज उठाने के लिए ततपर है हम किसानो को न्याय दिलाएंगे उसका हक दिलवा के रहेंगे।

भाजपा सरकार किसानो को परेसान कर रही है हम ऐसा होने नही देंगे उग्र आंदोलन करेंगे लेकिन किसानो को असुविधा नही होने देंगे ऐसा सरिया मंडी पहुँच कर किसानो को आस्वासन दिया गया।
सरिया मंडी मे धान बेचने आये किसानो के लिए पेय जल की असुविधा थी जिसे ध्यान मे रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रबंधक को पानी की व्यवस्था कराने के लिए बोला गया।
आज के धान मंडी चलो अभियान के तहत सरिया मंडी कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी किसान नेता नंदकिशोर विश्वाल, पूर्ण चंद बैरागी, रूप डनसेना, एन एस यू अध्यक्ष निखिल डनसेना, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बेद चौहान, संजय बारीक, संजय प्रधान,खेमराज नायक ,रुकमन नायकभीष्म यादव, रूप पटेल, टूकलाल पटेल, अग्नु पटेल, प्रकाश पुरोहित, गजपती पटेल, रुकमन वासुदेव पटेल, हलधर मराठा एन एस यू आई और युवक कांग्रेस के साथी गण भारी संख्या मे उपस्थित थे।







