
रायपुर: छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राजधानी रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर हड़ताल पुनः शुरू की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से उपार्जन केंद्रों में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
संघ की प्रमुख मांगें:
1. उपार्जन केंद्रों में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटरों को खाद्य विभाग में संविलियन किया जाए।
2. नए वित्त निर्देश 2023 के तहत संविदा वेतनमान में 27% की बढ़ोतरी कर 23,350 रुपये वेतन अगस्त 2023 से प्रदान किया जाए।
ऋषिकांत मोहरे ने कहा कि संघ ने सरकार को इन मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा और मंत्री स्तर पर मौखिक आश्वासन भी मिला। लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर मांगों पर अमल नहीं हुआ है। संघ की इस हड़ताल से राज्य में धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, क्योंकि उपार्जन केंद्रों पर कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर ही पूरे सिस्टम की रीढ़ माने जाते हैं। संघ ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। अब यह देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर क्या कदम उठाती है और धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए क्या समाधान निकाला जाता है।
बाइट- ऋषिकांत मोहरे, अध्यक्ष, धान ख़रीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, छत्तीसगढ़।






