कानूनक्राइम

बरमकेला ब्लॉक में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार,आखिर किसके संरक्षण चला रहे फर्जी क्लीनिक

बरमकेला:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले बरमकेला विकासखंड के ग्राम साल्हेओना, बेंगची, तौसिर और हट्टापाली और कई गावों में बड़े-बड़े क्लीनिक खोलकर बेधड़क इलाज कर रहे हैं और लोगों को बढ़ा चढ़ाकर फीस लेकर लूट रहे है। तथा घर में अवैध रूप से दवा भी भंडारण कर रखे है। बरमकेला ब्लाक में जितने भी झोलाछाप डॉक्टर हैं सब प्राइवेट हॉस्पिटल में जाकर चार छह माह ट्रेनिंग कर आकर के घर में इलाज बेधड़क कर रहे हैं और अपने आप को डॉक्टर घोषित कर रहे हैं। वही मरीजों से दवाई और इंजेक्शन के नाम पर जबरजस्त वसूली कर रहे है। और जब मरीज पैसा नहीं पटा पाते है तो सोना,चांदी,जमीन तक गिरवी रख लेते है। और जिनके पास ये भी नहीं रहता तो मरीजो के घरवालों को घर व खेती का काम भी करवाते है।

कई मरीजों ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि बरमकेला के ग्राम साल्हेओना में गोविंद विश्वास, बेंगची में गुण पटेल, विद्या पटेल तो तौसीर में उत्तम सरकार, हट्टापाली हरी चौहान अवैध क्लीनिक खोल कर संचालन भी करते है तथा लोगो के घर जा जाकर इलाज भी करते है । जबकि कई ऐसे मरीज हैं जो उनके इलाज से ना तो ठीक हो रहे हैं और ना ही उनको लाभ मिल रहा है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद मरीज बता रहे हैं। अगले अंक में कई और ऐसे नमो का होगा खुलासा…?

विभागीय अधिकारी भी मौन..?

आखिर अब तक इनके ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं हुआ सोचने वाली विषय है आखिर कब होगी इनके ऊपर कार्यवाही..? अब खबर चलने के बाद विभागीय अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं यह देखने वाली बात होगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.4 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button